DA hike: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जुलाई से होगा लागू

इंटरनेट डेस्क। डीए में बढ़ोतरी का केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय से इंतजार था। अब दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले से करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। त्यौहार के मौके पर यह तोहफा उनके लिए एक बड़ी आर्थिक मदद होगी। 

बुधवार को हुई घोषणा
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट का यह फैसला सुनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को दिवाली का यह तोहफा दिया है।  इसके साथ ही मंत्री ने 29200 करोड़ रुपये के अन्य फैसलों की भी जानकारी दी।

महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी 
दिवाली से ठीक पहले कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो चुका है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि जुलाई से जोड़कर अक्टूबर तक का बकाया एकसाथ कर्मचारियों और पेंशनर्स के अकाउंट में भेजा जाएगा।  

pc- india tv news