Delhi: दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, रहना पड़ा था जेल में
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सबूतों अभाव के चलते बरी कर दिया है। कथित तौर पर हजारों करोड़ के शराब घोटाला फर्जीवाड़ा मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई दोनों ने की थी। सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ही ईडी ने इस मामले में एंट्री की थी और मामला दर्ज करते हुए इसकी छानबीन शुरू की थी।
लिया था हिरासत में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिरासत में भी लिया गया था और उन्हें कई महीनों तक जेल में गुजराना पड़ा था। दिल्ली शराब घोटाला के तार कथित तौर पर दक्षिण भारत से भी जोड़ा गया था और गिरफ्तारियां हुई थीं। अब जाकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है।
दी हैं बड़ी राहत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आदेश पारित करते हुए कहा कि सीबीआई ने बिना किसी ठोस सामग्री के दोनों नेताओं को मामले में फंसाया, अदालत ने चार्जशीट में कई खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें लगाए गए आरोप किसी गवाह या बयान से समर्थित नहीं हैं। अदालत ने यह भी कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता, स्पेशल जज ने टिप्पणी की कि अरविंद केजरीवाल को बिना किसी ठोस साक्ष्य के आरोपित किया गया।
pc- tfipost.com





