Delhi: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को बुलाया पीजी में, चाचा और उसके दोस्त के साथ $ex करने की कर डाली डिमांड, फिर देखते ही देखते जो हुआ...
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां एक 35 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। खबरों की माने तो आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने बॉयफ्रेंड के चाचा के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके चाचा और चाचा के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य आरोपी 22 वर्षीय युवक एक चिकन की दुकान चलाता था और उसका उसी इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती थी और उसके बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरोपी ने अपने एक दोस्त के पीजी में कमरा लिया और महिला को वहां मिलने बुलाया। वहां युवक का 50 वर्षीय चाचा और चाचा का 52 वर्षीय दोस्त भी पहले से मौजूद थे।
क्या बताया आरोपी ने
खबरों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह उसके चाचा और चाचा के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इस घिनौनी मांग को ठुकरा दिया, तो आरोपी तैश में आ गया। उसने महिला को जमीन पर पटक दिया, उसके माथे पर चोट पहुंचाई और फिर कंबल से मुंह दबाकर गला घोंट दिया। हैरानी की बात यह है कि जब युवक कमरे के अंदर कत्ल कर रहा था, तब उसका चाचा और उसका दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। हत्या के बाद तीनों ने मिलकर शव को कमरे में रखे बेडबॉक्स के अंदर ठूंस दिया और वहां से फरार हो गए।
pc- amar ujala






