Delhi: महिला का भेष बना जीजा पहुंच गया साली के पास और फिर शुरू किया अपना गेम...जब लोगों को लगा पता तो हो गया...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के रोहिणी में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां एक पारिवारिक झगड़ा हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार 27 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला के भेष में पहुंचा था। उसने थेरेपी सेंटर के अंदर कटर ब्लेड से साली का गला काट दिया। जिसके बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है, वो नजफगढ़ का रहने वाला है और एक कोचिंग सेंटर में टीचर है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025 से आरोपी का अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था।

क्या बताया कारण
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी मां पर हमला किया था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने शक से बचने के लिए विग और महिलाओं के कपड़े पहन लिए। इसके बाद वह सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर पहुंचा, जहां पीड़िता काम करती थी। इसके बाद पुलिस को बताया गया कि एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। उसका गला काट दिया गया है, पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले गई। इस वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आरोपी को पास की एक बिल्डिंग की छत से दबोच लिया गया।

pc- x.com