Delhi Elections 2025: केजरीवाल आज खुद जाएंगे चुनाव आयोग, साथ में रहेंगी दिल्ली और पंजाब के सीएम
- byShiv
- 31 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली चुनाव में यमुना में जहर के दावे को लेकर राजनीतिक तापमान हाई है। भाजपा और आप आर पार के मुड में दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं मामला यहां तक पहुंच गया हैं की अब खुद केजरीवाल ही चुनाव आयोग में इन सवालों के जवाब देने के लिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यमुना नदी के जल को जहरीला बताने संबंधी मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से भेजे गए जवाब पर असंतोष जताया हैं।
क्या कहा केजरीवाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोग ने पांच सवालों के दोबारा जवाब देने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में आज खुद केजरवाील आयोग जाएंगे। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ रहेंगे। निर्वाचन आयोग के सचिव बीसी पात्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को भेजे पत्र में कहा, ‘आयोग ने प्रथम दृष्टया पाया है कि यमुना नदी में जहर डालने के बारे में आपके आरोप विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य और दुश्मनी को बढ़ावा देते हैं तथा सबसे गंभीर व्याख्या के आधार पर भी समग्र सार्वजनिक अव्यवस्था और अशांति को बढ़ावा देते हैं।
पूर्व सीएम ने लगाया था आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यमुना नदी में जहर मिलाया गया है। इसके बाद सियासत गर्म हो गई है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल के इस बयान पर स्पष्टीकारण मांगा है। पहले जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं हुआ था। इस कारण दोबारा नोटिस दिया।
pc- business-standard.com