Delhi: बहन की बेइज्जती का बदला लेने के लिए भाई ने उठा लिया मीट कटर, कर दिए युवक के...अस्पताल में पहुंची केवल उसकी...

इंटरनेट डेस्क। राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर किशोर ने मीट काटने वाला चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित नाबालिग मौके से फरार हो गया। जिसे कुछ ही देर बाद पुलिस ने दबोच लिया। उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस के अधिकारी के मुताबिक संगम पार्क निवासी अमन सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे स्कूटी से अपने दोस्त के साथ रोजगार की तलाश में वजीराबाद जा रहा था।

रास्ते में हुआ विवाद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रास्ते में मलिकपुर में कूड़े के खत्ते के पास एक नाबालिग ने उन्हें रोक लिया। अमन जब तक कि कुछ समझ पाते उसने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। स्कूटी चला रहे दोस्त ने अमन को बचाने का प्रयास किया तो उसने चाकू से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। शोर सुनकर

आसपास के लोग मौके इस बीच किशोर मौके से फरार हो गया।
घायल अवस्था में दोस्त ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद पुलिस ने कुछ ही देर में संगम पार्क क्षेत्र से ही नाबालिग को पकड़कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अमन से उसकी जान-पहचान थी। उसने बहन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसकी रंजिश के चलते ही उसने सोमवार की सुबह मौका लगते ही उसकी हत्या कर दी।

pc- thoughtco.com