Delhi: 24 घंटे में दो रेप, पहला अलवर में, दूसरे में दिल्ली में IRS की बेटी से रेप के बाद हत्या, चोरी भी की, अब पकड़ा तो हुआ...
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यहां दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। आरोपी राहुल मीणा ने इस घटना के एक दिन पहले एक दोस्त के साथ मिलकर राजस्थान के अलवर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद वह भागकर दिल्ली आया था। यहां भी उस दरिंदे ने वैसी ही वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म और हत्या के बाद उसने आईआरएस अधिकारी के घर चोरी भी की थी।
दुष्कर्म और हत्या के बाद चोरी भी की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार रात मीडिया से बातचीत में ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने कहा कि हो सकता है इस आरोपित की मनोवृत्ति हो या फिर डेढ़ महीना पहले काम से निकाले जाने का बदला लिया हो। दोनों बातें संभव हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित से भी इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। कैलाश हिल्स में दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपित ने चोरी की भी वारदात को अंजाम दिया। घर में एक अलमारी टूटी हुई मिली है। घर से क्या-क्या चोरी हुआ, वह भी पता लगाया जा रहा है।
क्यों निकाला गया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि आरोपित को आईआरएस अधिकारी ने अपने एक जूनियर के सुझाव पर एक वर्ष पहले रखा था। वह अलवर के राजगढ़ तहसील, राजस्थान का रहने वाला है। ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। आस-पास के ड्राइवर, गार्ड व अन्य से अक्सर उधार लेता और लौटाता नहीं था। घर का सामान लाने के लिए जो रुपये मिलते रख लेता और दुकान से उधार ले आता था। उसकी इन हरकतों की वजह से डेढ़ महीना पहले उसे निकाल दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपित जब घर के भीतर गया तो उसने सफेद ट्राउजर पहन रखी थी। वहीं, बाहर काली ट्राउजर में आया। उसके पास एक पिट्ठू बैग भी था। घर की मेड छुट्टी पर थी। पहले वह काम कर चुका था, इसलिए उसे पता था कि घर की चाभी कहां रखी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से टीम द्वारका में आरोपित तक पहुंची। वह एक होटल में छिपा था। आरोपित को गिरफ्तार कर घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
pc- indiatv.in





