Entertainment
Dhurandhar: फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बनाई जगह, रैपर फ्लिपराची ने शेयर किया...
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बहरीन के फेमस रैपर फ्लिपराची ने म्यूजिक की दुनिया में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कलाकार देखता है। फिल्म धुरंधर के सुपरहिट गाने फासला ने आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है।
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में सुनाई दिए इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब इस उपलब्धि ने फ्लिपराची को रातोरात भारत में एक बड़ा नाम बना दिया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम आने के बाद अपनी इस बड़ी जीत पर रिएक्शन देते हुए फ्लिपराची ने कहा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह एहसास बहुत ही शानदार है। सिंगर, रैपर फ्लिपराची इंडिया टूर पर आ रहे है। इसकी शुरुआत 14 मार्च 2026 से होगी।
pc-aaj tak






