Diwali 2026: पांच दिवसीय दिवाली का त्योहार कब से हो रहा शुरू, धन तेरस से भाई दूज तक जाने पूरी डेट, किस दिन आ रहे कौन से त्योहार
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरूआत होने जा रही हैै। एक सप्ताह से भी कम समय आपके पास बचा है। इस पावन त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और वहीं, भैया दूज के साथ ही दिवाली के पर्व का समापन होता है। पांच दिवसीय यह त्योहार हर किसी के मन को खुशी देने वाला है। इसमें पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली व नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली पर्व, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज कब है।
धनतेरस 2026 कब है?
दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ ही होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। जो इस बार 6 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, गणेशजी और कुबेर देवता की पूजा होती है।
छोटी दिवाली, नरक चौदस 2026 कब है?
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चौदस मनाया जाता है। इसी दिन को छोटी दिवाली भी मनाते हैं, जो इस बार 8 नवंबर, रविवार को है। दरअसल, इस बार चतुर्दशी तिथि को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। इस साल 7 नवंबर, शनिवार को हनुमान जयंती और 8 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। ये अलग अलग क्षेत्रों में हो सकती है।
दिवाली 2026 कब है?
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, इस बार चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि को लेकर ऐसा संयोग बन रहा है कि छोटी दिवाली व दिवाली का त्योहार एक ही दिन मनाया जाएगा। इसका अर्थ है कि दिवाली का त्योहार भी इस साल 8 नवंबर, रविवार के दिन को पड़ रहा है।
गोवर्धन पूजा 2026 कब है?
दिवाली महापर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार यह त्योहार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।
भाई दूज 2026 कब है?
भैया दूज के साथ ही दिवाली महापर्व का समापन होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 11 नवंबर, बुधवार को पड़ रही है।
pc- poojn.in





