Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, ईरान में नहीं हो रही अब कोई फांसी, हमले की धमकी के कारण....
- byShiv
- 15 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान में प्रदर्शनों के दौरान हो रही मौतों पर अमेरिका सख्त है। इस बीच तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक दी गई है।
क्या बोले ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि विश्वसनीय सूत्रों ने उन्हें बताया है कि फांसी की योजनाएं रोक दी गई हैं। ट्रंप का ताजा बयान उनके पुराने रुख में बड़े बदलाव का संकेत है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी।
ट्रंप ने वॉइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि उन्हें बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हत्याओं और फांसी की योजना, दोनों को रोक दिया है। ट्रंप ने कहा, मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि हत्याएं रुक गई हैं। फांसी रुक गई है और अब कोई फांसी नहीं होगी, जिसके बारे में पिछले कुछ दिनों से बहुत सारे लोग बात कर रहे हैं।
pc- livehindustan.com






