Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का सपना छोड़ देना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद से यूक्रेन भी अलग थलग पड़ा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को ट्रंप ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी या नाटो सदस्यता की पेशकश से इनकार कर दिया। ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही अमेरिकी नीति को उलट दिया है। उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कसम खाई है और कहा कि यूरोपीय सहयोगी यूक्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक कैबिनेट बैठक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शुक्रवार को वाशिंगटन आ रहे हैं। अगर वह चाहेंगे तो हमारे बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि यह हजारों अरब डॉलर का बड़ा समझौता हो सकता है।

आगे राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत अधिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देने जा रहा हूं। हम यूरोप को ऐसा करने देंगे। यूरोप उनका अगला पड़ोसी है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सब कुछ ठीक रहे। आगे ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का सपना छोड़ देना चाहिए।

pc - jansatta