Drishyam 3: 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की दृश्यम 3, सामने आई वर्ल्डवाइड कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इस साल फॉर्म में हैं, उनकी लगातार दो फिल्में- धमाल 4 और दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट गई हैं। दृश्यम 3 ने तो रिलीज के तीन दिन में ही अपना पूरा बजट रिकवर कर लिया। अजय की फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन इस साल की दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म साबित हो रही है।

2 अक्टूबर को रिलीज के दिन इसने 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, और एक्टर को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दिलाई। फिर दूसरे दिन भी 53.50 करोड़ कमाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार किया। तीसरे दिन तो कमाई 150 करोड़ के पार पहुंच गई, और दृश्यम 3 ने अपना पहला वीकेंड नेट 176.50 करोड़ रुपये के साथ खत्म किया। 

हालांकि फिल्म का असली टेस्ट सोमवार को होना था, कामकाजी वाले दिन के चलते अक्सर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जाती है, ऐसे में अपने चौथे दिन दृश्यम 3 ने कैसा परफॉर्म किया, ये हर कोई जानना चाहेगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म सोमवार को 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म की टोटल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।मंगलवार को ये आराम से 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई चार दिनों में 303 करोड़ हो गई है।

pc- hungamaexpress.com