Ebola: इबोला को लेकर अलर्ट मोड़ पर सरकार, कोविड जैसे प्रोटोकॉल लागू, जाने क्या हैं भारत में...

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार एक बार फिर से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। कारण हैं अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला का प्रकोप। खबर है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइनों से विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए कहा है। इनमें उड़ान के दौरान उद्घोषणाएं करना और प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों से अनिवार्य रूप से स्व-घोषणा प्रपत्र या सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाना शामिल है।

भारत में क्या है स्थिति
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक इबोला वायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने भारत में बीमारी के किसी भी प्रसार को रोकने के लिए तैयारियों और निगरानी के उपायों की समीक्षा की हैं। नड्डा ने अधिकारियों को देश भर में हवाई अड्डों, बंदरगाहों और भूमि सीमा पार करने सहित देश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर इबोला स्क्रीनिंग व्यवस्था को पूरी तरह से सतर्क और मजबूत रखने का निर्देश दिया।

वहीं  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाला सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है जिसके बाद केंद्र सरकार ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय ने इबोला रोग के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर एसओपी जारी की है। युगांडा और कांगो के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क रखने वाली एयरलाइनों को यात्रियों को विमान से उतारने से पहले स्व-घोषणा प्रपत्रों को अनिवार्य रूप से भरवाना और एकत्र करना होगा। 

क्या है इबोला?
विशेषज्ञों के अनुसार, इबोला एक बेहद ही गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, यह संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने से फैलती है, इसके लक्षण तेजी से बढ़कर बेहद गंभीर हो सकते हैं, शुरुआती लक्षणों में सामान्य बुखार होता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति गंभीर हो सकती है, इबोला संक्रमित व्यक्ति के खून, अंगों और शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थों के सीधे संपर्क से फैलता है,

कैसे फैलता है इबोला?
संक्रमित व्यक्ति के खून या शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से
संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से
संक्रमित वस्तुओं को छूने से

pc- india tv hindi