Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी में मतगणना शुरू, आने लगे रूझान, शाम तक होगी स्थिति साफ
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज काउंटिंग शुरू हो गई है। सभी को इंतजार इन राज्यों में फाइनल नतीजों का है। सबकी नजर इस समय बंगाल के चुनावी नतीजों पर है। ममता बनर्जी की वापसी होगी या फिर बीजेपी यहां सत्ता पर काबिज होने जा रही? असम में हिमंता बिस्वा सरमा का क्या होगा?
केरल में क्या कांग्रेस गठबंधन वापसी करेगा? तमिलनाडु में डीएमके फिर वापसी करेगी या एक्टर से नेता बने विजय का जादू चलेगा? पुडुचेरी में कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज होगी, इन सबका जवाब धीरे धीरे सामने आ जाएगा।
मतगणना हुई शुरू
सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। धीरे-धीरे रुझान सामने आने लगे हैं। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई। यहां सत्तारूढ़ अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें।
जीत का किया जा रहा दावा
असम विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होने से पहले गुवाहाटी सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार विजय गुप्ता ने पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आश्वस्त है कि उसकी सरकार यहां तीसरी बार बनने जा रही है और बहुत अच्छे अंतर से हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे।
pc- aaj tak






