ENG vs IND: जोस बटलर के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कर डाला इंग्लैंड के लिए ये कारनामा
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जोस बटलर ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत के खिलाफ पहले वनडे में स्पेशल दोहरा शतक पूरा कर लिया। इंग्लैंड पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी, बटलर ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके, उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ 5 रन स्कोर किए, लेकिन फिर भी उन्होंने डबल हंड्रेड पूरा कर लिया।
दरअसल, यह बटलर के लिए 200वां वनडे मुकाबला था। वह इंग्लैंड के लिए 200 या उससे ज्यादा वनडे खेलने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने। इंग्लिश टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम पर दर्ज है। मोर्गन ने अपने करियर में 225 वनडे खेले।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन पाते हैं या नहीं। बटलर ने फरवरी 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की थी। अब 14 साल के बाद उन्होंने फॉर्मेट में 200 मुकाबले खेल लिए।
PC- kalingatv.com






