ENG vs PAK: पाकिस्तान को मिली इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट में 194 रनों से करारी हार, सीरीज भी गवाई

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीत लिया। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हराया और इसके साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। चौथी पारी में पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाक टीम के लिए सउद शकील ने 97 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना डाला है। 

लॉर्ड्स पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। पाकिस्तान की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही, क्योंकि पूरी टीम महज 110 के स्कोर पर सिमट गई। जब मेजबान इंग्लैंड दोबारा बैटिंग करने आया तो डैन लॉरेंस की फिफ्टी के दम पर उसने 208 रन बनाए। पहली पारी में बढ़त के आधार पर पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य मिला। सउद शकील ने 97 रन बनाए और शान मसूद ने 26 रन बनाए। उन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान टीम का इससे भी ज्यादा बुरा हाल हुआ था, पाक टीम वह मुकाबला पारी और 103 रनों के अंतर से हार गई थी। अब दूसरे टेस्ट में उसे 194 रनों की हार मिली है। बताते चलें कि बाबर आजम के दोबारा टेस्ट कप्तान बनने के बाद यह पाक टीम की 4 मैचों में तीसरी हार है।

PC- cricinfo.com