IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के नाम दर्ज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया की कोशिश टी20 सीरीज की तरह इसे भी अपने नाम करने पर रहने वाली है। टीम इंडिया के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। इस सीरीज में विराट कोहली के पास बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

विराट कोहली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है। उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका रहने वाला है। विराट कोहली वनडे में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं, जिसमें वह इस नंबर पर 13000 रनों के आंकड़े को पूरा करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं। कोहली यदि ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वनडे इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जो नंबर-3 की पोजीशन पर 13000 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके। 

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं अब कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है। अभी कोहली और सचिन दोनों ही 60-60 शतकों के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं, जिसमें कोहली एक शतक और लगाते ही पहले नंबर पर पूरी तरह से काबिज हो जाएंगे।

PC-india tv hindi