IND vs NZ: न्यूजीलैंड टीम को वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा झटाक, भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूलीलैंड टीम के बीच टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद अब पांच वनडे मैचों सीरीज की खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के दो खिलाड़ी वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के मार्क चौपमैन और रचिन रवींद्र अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। दोनों टी20 सीरीज भी नहीं खेले थे। अब वह वनडे सीरीज में भी बाहर हो गए हैं। मार्क चौपमैन हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में अभी करीब दो सप्ताह का समय लग जाएगा। रचिन रवींद्र का कंधा एक प्रमोशनल शूट के दौरान खिसक गया था। उन्हें भी मैदान में उतरने में अभी वक्त लगेगा। टिम सिफर्ट को पहले तीन वनडे के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है। पहले उन्हें आखिरी के दो वनडे मैचों के लिए टीम में जगह दी गई थी। सिफर्ट पूरे पांच मैचों की सीरीज खेलेंगे। 

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर। 

आखिरी दो वनड के लिए के लिए न्यूजीलैंड टीम
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

PC- CRICINFO