IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बदलाव, इस गेंदबाज को किया गया शामिल
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी। अब वह सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वॉड अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले आखिरी दो वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी , गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
PC- cricinfo.com






