Kangana Ranaut: 17 सालों के बाद हॉरर फिल्म में काम करने जा रही कंगना, खुद ने की जानकारी....
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब फिल्मों में तगड़े कमबैक की तैयारी में जुट गई हैं। उनकी फिल्म क्वीन 2 तो आने ही वाली है, लेकिन इसके साथ-साथ वो हॉरर फिल्मों में भी वापसी करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार 17 साल के बाद वो एक हॉरर फिल्म में काम करेंगी, जिसमें बाहुबली वाले राणा दग्गुबाती भी होंगे।
दिल्ली में हुए हॉररकॉन इंडिया 2026 में एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर अचानक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वो स्केरी पिक्चर नाम की एक हॉरर फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस फिल्म को तेलुगू फिल्ममेकर और एक्टर रवि बाबू डायरेक्ट करेंगे, जो अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में कंगना रनौत नजर आएंगी। कंगना ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की जानकारी शेयर की।
हॉररकॉन में मौजूद लोगों ने इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें राणा दग्गुबाती स्टेज पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर दिखाई गई एक झलक से पता चला कि फिल्म का नाम स्केरी पिक्चर है।
pc- thestatesman.com






