Sanjay Gupta Death: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने के बाद तोड़ा दम, संजय दत्त के साथ बनाई हैं कई फिल्में
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को आखिरी सांस ली। वो 57 साल के थे, फिल्म इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गुप्ता बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है, उन्होंने संजय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, संजय गुप्ता हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए, उनके निधन की खबर से पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे और अविश्वास में है।
संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। वो कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला, काबिल, जज्बा, मुसाफिर और मुंबई सागा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उनकी फिल्मों में एक्शन और क्राइम की कहानियां देखने को मिलती थीं। संजय गुप्ता और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया।
pc- mashable.com






