England Team: जो रूट बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, स्टीफेन फ्लेमिंग को किया गया नया कोच नियुक्त
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट के लिए अपना नया कप्तान और कोच मिल गया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की विदाई के बाद नया कप्तान और कोच टेस्ट फॉर्मेट के लिए मिल गया है। जो रूट को फिर से इंग्लैंड की टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वहीं न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफेन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया कोच बनाया गया है।
गौरतलब है कि फ्लेमिंग ने सबसे लंबे समय तक न्यूजीलैंड की 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी और वह 28 टेस्ट जीत के साथ सबसे सफल कप्तान भी रहे थे। गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इन दोनों की नियुक्ति का ऐलान किया गया।
स्टीफेन फ्लेमिंग पिछले 18 साल से आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। उनके नेतृत्व में टीम पांच बार चैंपियन भी बनी। अब फ्लेमिंग इंग्लैंड टीम में बतौर कोच अपने ही हमवतन ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे।
pc- jagran






