EPFO: बार बार रिजेक्ट हो रहा है PF क्लेम? जानें10 मुख्य कारण और समाधान

PC; BHASKAR ENGLISH

इमरजेंसी में पीएफ (Provident Fund) का पैसा निकालना काफी काम आता है, लेकिन अक्सर छोटी-सी गलती के कारण EPFO Member Portal पर क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। अगर आपका पीएफ क्लेम भी खारिज हो गया है, तो तुरंत दूसरा फॉर्म भरने के बजाय इन 10 कारणों को जांचें:

पीएफ क्लेम रिजेक्ट होने के 10 मुख्य कारण

यूएएन और पहचान पत्रों का मिसमैच: यूएएन (UAN) में दर्ज नाम या जन्मतिथि का आपके पहचान पत्रों के विवरण से मेल न खाना।

गलत बैंक विवरण: गलत बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड दर्ज होना।

बंद बैंक खाता: EPFO से लिंक बैंक अकाउंट का एक्टिव न होना या बंद हो जाना।

अधूरी KYC: आधार, पैन (PAN) या बैंक डिटेल्स का सही से अपडेट और वेरिफाई न होना।

स्पेलिंग या जन्मतिथि में अंतर: बैंक रिकॉर्ड, EPFO और पहचान पत्रों में जानकारी अलग-अलग होना।

कंपनी की ओर से गलती: नियोक्ता (Employer) द्वारा जॉइनिंग या नौकरी छोड़ने की तारीख में गलत जानकारी दर्ज करना।

Date of Exit अपडेट न होना: कंपनी छोड़ने की तारीख EPFO पोर्टल पर दर्ज न होना।

गलत फॉर्म या कारण चुनना: निकासी के उद्देश्य के हिसाब से सही फॉर्म या ऑप्शन न चुनना।

पुराना क्लेम पेंडिंग होना: पहले से कोई क्लेम या अकाउंट ट्रांसफर की रिक्वेस्ट पेंडिंग होना।

पात्रता शर्तें पूरी न होना: निकासी नियम और न्यूनतम सेवा अवधि की शर्तों को पूरा न करना।

क्लेम रिजेक्ट होने पर क्या करें?
कारण जांचें: सबसे पहले EPFO पोर्टल पर जाकर 'Claim Status' में रिजेक्शन की असली वजह देखें।

सुधार करें: अपनी KYC, बैंक डिटेल्स और निजी विवरण दुरुस्त कराने के बाद ही दोबारा आवेदन करें।