FIFA World Cup 2026: 48 टीमे, 3 मेजबान और 104 मुकाबलों के बाद मिलेगी फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली नई टीम

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत में 2 दिन का समय और बचा है। इसके बाद 11 जून से वर्ल्ड कप की शुरूआत हो जाएगी। बता दंे कि वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। यह पहला मौका है जब विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी।

कितने मैच होंगे
बता दें कि टूर्नामेंट में कुछ 48 टीमे भाग लेगी और इनके बीच में कुल 104 मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लंबा फीफा वर्ल्ड कप बनाता है। इस बार टूर्नामेंट का फॉमेर्ट भी पूरी तरह बदला हुआ है। 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी। 

ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 8 तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

pc- .thehindu.com