FIFA World Cup 2026: खिताब जीतने के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों ने काटी गोल पोस्ट की नेट, ले गए इस कारण अपने साथ
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब सपेन ने अपने नाम कर लिया। खिताब जीतने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों का जश्न पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। ट्रॉफी उठाने, साथी खिलाड़ियों के साथ खुशी मनाने और स्टेडियम में उत्साह के बीच एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने फुटबॉल फैन्स को हैरान कर दिया।
कई स्पेनिश खिलाड़ी गोल पोस्ट की नेट (जाली) के टुकड़े काटते नजर आए और उन्हें अपने साथ यादगार के तौर पर ले गए। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया।
खिताबी जीत के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने फुटबॉल नहीं, बल्कि बास्केटबॉल की सबसे प्रसिद्ध परंपराओं में से एक को अपनाया, उन्होंने गोल पोस्ट की नेट काटकर अपने पास रख ली, खिलाड़ियों के लिए यह नेट उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक की यादगार बन गई, जिसे वे जीवनभर संजोकर रख सकेंगे। नेट काटने की परंपरा की शुरुआत अमेरिका के इंडियाना राज्य से मानी जाती है। 20वीं सदी की शुरुआत में वहां की विजेता बास्केटबॉल टीमें चैम्पयिनशिप जीतने के बाद बास्केट की नेट काटकर उसे अपनी जीत की निशानी के रूप में संभालकर रखती थीं।
pc- aaj tak






