FIFA World Cup 2026: जीत के बाद लामिन यमाल ने मेसी के लिए बोल दी बड़ी बात...अपने बच्चों को बताऊंगा, जिस आदमी ने मुझे....
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल स्पेन ने जीत लिया है। इस मैच में स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में फैंस की नजर तमाम स्टार खिलाड़ियों पर थीं, जिसमें 39 साल के लियोनल मेसी और 19 साल के लामिन यमाल शामिल थे। फाइनल से पहले दोनों की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें बेबी यमाल दिग्गज मेसी की गोद में नजर आए थे। अब खिताब जीतने के बाद यमाल ने मेसी को लेकर बड़ा दिलचस्प बयान दिया।
मेसी पर क्या बोले लामिन यमाल?
यमाल ने कहा कि वह अपने बच्चों को मेसी के बारे में बताएंगे, लामिन यमाल ने कहा, आज मैंने स्पेन के लिए वर्ल्ड कप जीता, लेकिन मैंने कुछ ऐसा भी अनुभव किया जिसके बारे में मैं एक दिन अपने बच्चों को बताऊंगा, जिस आदमी ने मुझे बच्चे के रूप में उठाया था, वो पिच के दूसरी साइड खड़े होकर एक ही सपने के लिए लड़ रहा था, फुटबॉल कहानियों को एक पूरे चक्र में लाने का एक सुंदर तरीका है।
आगे मेसी को लेकर यमाल ने कहा, जब मैंने मेसी को आखिरी सीटी के बाद देखा, मैंने सिर्फ एक विरोधी नहीं देखा, मैंने जिसने मिलियन बच्चों को यकीन दिलाया कि फुटबॉल एक आर्ट है, मैंने उस आदमी को देखा जिसके वीडियो मैं बार-बार देखता था और ऐसी चीजों की नकल करने की कोशिश करता था जिन्हें कोई और नहीं कर सकता था। यमाल ने कहा, मुझे पता है कि यह हार उन्हें दर्द देगी, हार में भी वह लगातार गेंद मांगते रहे, मौके बनाते रहे और हार न मानने का जज्बा बनाए रखा, चैंपियन ऐसा ही करते हैं।
pc- theherald.co.za






