FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही हुआ विवाद, अमेरिका ने सोमालिया के रेफरी को नहीं घुसने दिया देश में
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। एक दिन के बाद में फुटबॉल का महाकुंभ यानी के फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। लेकिन उसके पहले एक विवाद सामने आया है। फीफा द्वारा विश्व कप के लिए चुने गए सोमाली रेफरी ओमार अब्दुलकादिर अर्तान को अमेरिका द्वारा अपनी धरती से वापस भेजने का मामला गरमा गया है। सोमालिया की सरकार ने इस मामले पर गहरा असंतोष जताया है।
खबरों की माने तो सोमालिया की सरकार का दावा है कि उन्होंने इस मामले पर फीफा और अमेरिका की सरकार से बातचीत करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी कोशिशें विफल रहीं। अमेरिका ने अर्तान को देश में घुसने की अनुमति नहीं दी। अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ रेफरी बताए जा रहे अर्तान को फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए चुना था। वह विश्व कप में भाग लेने वाले पहले सोमाली रेफरी बन सकते थे, लेकिन अमेरिका ने नए नियमों का हवाला देते हुए उनको मियामी से ही वापस भेज दिया।
रविवार को अर्तान विश्व कप में भाग लेने के लिए मियामी पहुंचे थे। फीफा ने भी इस मामले पर उनका साथ नहीं दिया। फीफा का कहना है कि वे आव्रजन और नियमों में शामिल नहीं हैं। यह मेजबान देश का अधिकार है।
pc- english.mathrubhumi.com






