FIFA World Cup 2026: इजिप्ट ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के एक बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक मुकाबले में इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इजिप्ट के फुटबॉल इतिहास में यह पहला मौका है जब उनकी टीम मेंस फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। 

इस ऐतिहासिक जीत के बाद इजिप्ट के स्टार कप्तान मोहम्मद सालाह मैदान पर ही खुशी के मारे फूट-फूटकर रो पड़े। टेक्सास के डलास काउबॉयज स्टेडियम में 70,000 दर्शकों के सामने खेला गया यह मुकाबला तय 90 मिनट और फिर 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी 1-1 की बराबरी पर छूटा। 

इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जहां होसाम अब्देलमजीद ने इजिप्ट के लिए निर्णायक पेनल्टी दागकर अपनी टीम को राउंड ऑफ 16 का टिकट दिला दिया।

pc- tv9