FIFA World Cup 2026: मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने फीफा विश्वकप को बताया फिक्स, कहा- अर्जेंटीना ही जीतेगा
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्वकप के बीच में एक ऐसा बयान सामने आया हैं जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से मिली हार के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जिको ने फीफा पर टूर्नाटमेंट फिक्स करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फीफा ने वर्ल्ड कप फिक्स कर दिया है और ये अर्जेंटीना ही जीतेगा।
दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना और मिस्त्र का मुकाबला था। मैच में मिस्र की टीम एक एकतरफा बढ़त बनाए हुई थी। उन्होंने 78 मिनट तक दो गोल दाग दिए थे और अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। आखिरी मिनटों में अर्जेंटीना ने कमाल का कमबैक किया और 3 गोल दागकर 3-2 से जीत हासिल कर ली।
हालांकि, इस मैच में मिस्र का एक गोल रद कर दिया गया, जिसके बाद जिको ने वर्ल्ड कप फिक्स करने का आरोप लगाया और उन्होंने मैच रेफरी को भी पक्षपाती बताया।
pc- mixvale.com






