FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने कांगो को दी मात, अंतिम 16 में किया प्रवेश, हैरी केन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। हैरी केन के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने कांगो को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले केन ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। केन के इस विश्व कप में पांच गोल हो गए हैं। अब तक इंग्लैंड के लिये वह 84 गोल कर चुके हैं।

इसके साथ ही हैरी केन ने मैच में अपने पहले गोल के साथ वर्ल्ड कप में सबसे  ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में महान ब्राज़ीलियाई स्टार पेले के 12 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, लेकिन यह बराबरी ज़्यादा देर तक नहीं रही। 

केन ने एक डिफेंडर को छकाया और कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी को छकाते हुए जोरदार शॉट लगाकर इंग्लैंड के लिए अपना 84वां इंटरनेशनल गोल किया। इस गोल के साथ ही केन ने पेले को पछाड़ दिया।

pc- jansatta