FIFA World Cup 2026: जाने कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत 11 जून से होने जा रही है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने उस उम्र में मैदान पर उतरकर देश का प्रतिनिधित्व किया, जिस उम्र में अधिकांश खिलाड़ी कोचिंग या कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं। जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में।
इशाम एल-हदारे (इजिप्ट) - 45 साल
इजिप्ट के महान गोलकीपर इशाम एल-हदारे के नाम फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में खेलने का सर्वकालिक रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2018 के रूस वर्ल्ड कप में सऊदी अरब के खिलाफ मैच खेलकर यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया था।
फरीद मोंड्रैगन (कोलंबिया) - 43 साल, 3 दिन
कोलंबिया के गोलकीपर फरीद मोंड्रैगन, उन्होंने साल 2014 के ब्राजील वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के अंतिम मिनटों में मैदान पर उतरकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
रोजर मिला (कैमरून) - 42 साल, 39 दिन
कैमरून के स्ट्राइकर रोजर मिला वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे यादगार खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 1994 के अमेरिका वर्ल्ड कप में रूस के खिलाफ जब वे मैदान पर उतरे, तो उनकी उम्र 42 साल से अधिक थी।
पैट जेनिंग्स (उत्तरी आयरलैंड) - 41 साल
उत्तरी आयरलैंड के महान गोलकीपर पैट जेनिंग्स ने साल 1986 के वर्ल्ड कप में ब्राजील के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन उन्होंने यह मुकाबला खेला, ठीक उसी दिन उनका 41वां जन्मदिन था।
pc- livemint.com






