FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच आज होगी कड़ी टक्कर

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार रविवार देर रात 12.30 बजे खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले शनिवार को तीसरे नंबर के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच टक्कर होने जा रही है। सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन के हाथों 2-0 जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉन्ज मेडल का यह मुकाबला मियामी के हॉर्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच अब तक के मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड का भारी पड़ता नजर आ रहा है। अब तक खेले गए कुल 34 मुकाबलों में 11 मैच इंग्लैंड के पक्ष में रहे है जबकि 6 मुकाबले फ्रांस ने जीते हैं। बाकी बचे 17 मुकाबले ड्रॉ पर रहे हैं। फ्रांस के कोच के डिडिए डेशां के लिए यह आखिरी मुकाबला होगा और एम्बापे की टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी।

यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शनिवार देर रात 2.30 बजे से खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमों में से एक से बढ़कर एक मैच विनर हैं।

pc- jagran