FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ब्राजील को छोड़ा इस मामले में पीछे

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ चल रहा हैं और दुनिया की बेहतरीन टीमों में शुमार जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और इस सीजन में डेब्यू करने वाली टीम कुराकाओ को 7-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जर्मनी ने ना सिर्फ 3 अंक हासिल किए बल्कि फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो पहले ब्राजील के नाम पर दर्ज था।

ग्रुप ई में हुए इस मुकाबले में जर्मनी की टीम शुरुआत से ही कुराकाओ पर पूरी तरह से हावी नजर आई और इस टीम ने वैसा ही खेल दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जर्मनी में किसी भी पल इस मैच में विरोधी टीम को जरा सा भी खुद पर हावी नहीं होने दिया और 7-1 के अंतर से उसे हराया और साल 2014 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की याद ताजा करवा दी जिस मुकाबले में जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से हराया था।

जर्मनी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुराकाओ के खिलाफ 7 गोल दागने के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई। जर्मनी के अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 239 गोल हो गए जबकि ब्राजील 238 गोल के साथ दूसरे नंबर पर आ गया। वहीं फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना है।

pc- navjivanindia.com