FIFA World Cup 2026: मेजबान कनाडा ने ड्रा खेलकर भी रच दिया इतिहास, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में मेजबान कनाडा का ड्रॉ का सामना करना पड़ा। कनाडा का मुकाबला बोस्निया और हर्जेगोविना का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। यह फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार था जब कनाडाई धरती पर वर्ल्ड कप का कोई मैच खेला गया। बताते चलें कि इस बार विश्व कप की मेजबानी मेक्सिको, यूएसए और कनाडा मिलकर कर रहे हैं।
दुनिया की 63वें नंबर की टीम बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने रैंकिंग में अपने से कहीं ऊपर कनाडा को ड्रॉ पर रोकने में सफलता पाई। मैच का सबसे पहला गोल बोस्निया की तरफ से आया जब 19वें मिनट में जोवो लूकिच ने गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
बता दें कि यह केवल तीसरी बार है जब कनाडा फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले रहा है। 1986 में कनाडाई टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। 2022 में भी उसे ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ा था।
pc- abp news






