FIFA World Cup 2026: ईरान टीम को मिला अमेरिका का वीजा, फीफा के लिए खिलाड़ी जा सकेंगे अमेरिका

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड की शुरूआत 1 जून से होने जा रही है। इस महाकुंभ में ईरान की टीम भी हिस्सा ले रही हैं। वैसे इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका,कनाडा और मेक्सिकों की सह मेजबानी में हो रहा है। फिलहाल अमेरिका और ईरान में युद्ध चल रहा है। ऐस में अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान की विश्व कप फुटबॉल टीम के सदस्यों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। 

इससे वे इस महीने लॉस एंजिलिस के पास होने वाले अपने शुरुआती दो मैच से पूर्व मैक्सिको के तिजुआना में बने अपने ट्रेनिंग बेस से अमेरिका आ सकेंगे। इस्राइल और अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के कारण विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर मुश्किलें पैदा हो गई थीं। वीजा प्रक्रिया में दिक्कतों की वजह से ईरान को अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना के टक्सन से हटाकर कैलिफोर्निया की सीमा से लगे मैक्सिको के तिजुआना में ले जाना पड़ा था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान की टीम के सभी खिलाड़ियों के वीजा मंजूर हो गए हैं और उन्हें वीजा मिलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर और कुछ सहयोगी स्टाफ के लिए वीजा जारी कर दिए गए हैं।

pc- mathrubhumi.com