FIFA World Cup 2026: ईरान की टीम मैच खेलने जाएगी अमेरिका, लेकिन ठिकाना होगा मेक्सिको में, मिली अनुमती
- byShiv
- 30 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। 11 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको ने ईरान की फुटबॉल टीम को अपने देश में ठहरने की अनुमति दे दी है। देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने कहा कि उनकी सरकार को इससे कोई दिक्कत नहीं है। अमेरिका ने ईरानी टीम को टूर्नामेंट के दौरान अपने यहां रोकने से इंकार कर दिया था। बता दें कि ईरान का अमेरिका और इजरायल के साथ फरवरी से युद्ध चल रहा है।
ईरान मैच खेलने के लिए अमेरिका जाएगी
खबरों की माने तो ईरान को शेड्यूल के अनुसार अपने ग्रुप राउंड के मुकाबले अमेरिका में खेलने हैं। टीम तय शेड्यूल के हिसाब से ही खेलेगी। वह मैच डे के दिन ही अमेरिका जाएगी और उसी दिन मैक्सिको वापस लौट आएगी। उसका बेस कैंप मेक्सिको के तिजुआना में बनाया गया है।
राष्ट्रपति शिनबॉम ने मीडिया को बताया कि फीफा ने उनकी सरकार से संपर्क कर पूछा था कि क्या ईरानी टीम मेक्सिको में रुक सकती है, क्योंकि अमेरिका उन्हें रातभर ठहराने के पक्ष में नहीं था। इसके बाद फीफा ने हमसे पूछा कि क्या वे मेक्सिको में ठहर सकते हैं और हमने तुरंत हामी भर दी। 11 जून से फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत हो रही है। 19 जुलाई को खिताबी मुकाबला होगा।
pc- etv bharat






