fifa
FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने कर दिया ये बड़ा कारनामा, दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
- byShiv
- 24 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में लियोनेल मेसी का बड़ा कारनामा देखने को मिला है। मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर मैच यागदार बना दिया। इस मैच में अर्जेंटीना को 2-0 से जीत मिली। दोनों ही गोल दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किए। इसके साथ ही मेसी के नाम टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहला गोल करते ही मेसी के 17 गोल हो गए। अभी तक जर्मनी को मिरोस्लाव क्लोस के नाम सबसे ज्यादा 16 गोल थे।
लियोनेल मेसी छठी बार फीफा विश्व कप में खेल रहे हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 18वीं बार टीम की जीत का हिस्सा रहे हैं।
PC- sj






