FIFA World Cup 2026:अर्जेंटीना की फीफा में अगुवाई करेंगे लियोनेल मेसी, खेलेंगे छटा वर्ल्ड कप
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 11 जून से होने जा रही हैं, इसके लिए कई देशों ने टीमों की घोषणा कर दी है। इस कड़ी में दो दिन पूर्व मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने आगामी फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ टीम के सबसे बड़े सितारे लियोनेल मेसी को लेकर जो सस्पेंस था वो खत्म हो चुका है। मेसी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करेंगे।
खेलेंगे मेसी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 26 सदस्यीयी इस टीम में 38 वर्षीय मेसी ने पहले इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि वह इस वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। ये उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप होगा और इसके साथ ही वह अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाएंगे।
कोर टीम को रखा बरकरार
मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने इस बार भी निरंतरता पर भरोसा जताते हुए उस कोर टीम को बरकरार रखा है जिसने चार साल पहले कतर में विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। 2022 की चैंपियन टीम के 17 खिलाड़ी इस बार फिर वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे। इनमें गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्ड की मजबूत जोड़ी रोड्रिगो डी पॉल और एलेक्सिस मैक एलिस्टर शामिल हैं। इसके अलावा एंजो फर्नांडीज, जूलियन अल्वारेज और लॉटारो मार्टिनेज भी टीम का अहम हिस्सा होंगे।
pc- thesportstak.com






