FIFA World Cup 2026: मैक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा, हासिल की ये उपलब्धि
- byShiv
- 25 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में इस बार बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। ग्रुप राउंड के मुकाबलों में गुरुवार को मैक्सिको ने कमाल का खेल खेला और इतिहास रच दिया। मैक्सिको ने इस मुकाबले में चेक रिपब्लिक को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने का कारनामा किया।
ग्रुप-ए का विजेता पहले ही बन चुका मैक्सिको चेक रिपब्लिक के खिलाफ भी पूरी तरह हावी रहा। दूसरे हाफ में 22 वर्षीय मातेओ चावेज ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।
इंजरी टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। मैक्सिको ने पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में तीनों मुकाबले जीते हैं। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 और 2002 में रहा था।
pc- news18 hindi






