FIFA World Cup 2026: पहले ही मैच में मैक्सिको ने 2-0 से की आसान जीत दर्ज, दक्षिण अफ्रीका 9 खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान पर
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत हो चुकी हैं और पहले ही मैच में बवाल देखने को मिला। मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में मैक्सिको ने कहानी बदल दी, मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की आसान जीत दर्ज की। नौ खिलाड़ियों से खेलने पर मजबूर दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच के दौरान संघर्ष करती नजर आई।
मैच की शुरुआत से ही मैक्सिको ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। घरेलू टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को दबाव में डाल दिया। नौवें मिनट में ही जूलियन क्विनोनेस ने दक्षिण अफ्रीकी डिफेंस की गलती का फायदा उठाया और गेंद को गोल में डाल दिया। इस गोल के साथ क्विनोनेस ने इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप के किसी संस्करण में पहला गोल करने वाले उत्तरी अमेरिकी देश के खिलाड़ी बन गए।
जैसे-जैसे मैच आखिरी समय की तरफ बढ़ता जा रहा था मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। 84वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के सब्स्टीट्यूट थेम्बा ज़्वाने को मैक्सिकन खिलाड़ी पर खतरनाक टैकल के लिए बाहर भेज दिया गया। ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में मैक्सिकन डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। मैच के आखिरी समय में मुकाबला रोमांचक हो गया क्योंकि एक तरफ मैक्सिको 10 खिलाड़ियों के साथ था तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के 9 खिलाड़ियों मैदान पर थे। हंगामे के बावजूद मैक्सिको ने सात मिनट के अतिरिक्त समय को आसानी से निकाल लिया।
pc- news18





