FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स की टीम मोरक्को से हारी, पेनाल्टी शूट आउट में मिली हार

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में एक के बाद एक उलटफेर देखने को मिल रहे है। जर्मनी के बाहर होने के बाद अब नीदरलैंड्स की टीम को मोरक्को से पेनाल्टी शूट आउट में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही टीम का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो गया।

अशरफ हकीमी की अगुआई वाले मोरक्को ने 3-2 से हरा नीदरलैंड्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नीदरलैंड्स और मोरक्को का मुकाबला फुल टाइम के बाद 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। अगले 30 मिनट के खेल में कोई गोल नहीं हो सका। एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

मामला पनेल्टी शूटआउट में पहुंचा, यहां मोरक्को ने नीदरलैंड्स को 3-2 से शिकस्त दी और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। नीदरलैंड्स की टीम को मोरक्को के खिलाफ ऐसी टक्कर मिलेगी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

pc-