FIFA World Cup 2026: मैदान पर उतरते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे रोनाल्डो और लियोनेल मेसी
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। 11 जून से फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है और इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं इस वर्ल्ड कप में फुटबॉल इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ियों, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा दिया है।
आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों दिग्गजों को अपनी-अपनी नेशनल टीमों के स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। यह इन दोनों ही स्टार्स का लगातार छठा वर्ल्ड कप सीजन होगा और फुटबॉल के लंबे इतिहास में इस अविश्वसनीय मुकाम को हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
पुर्तगाल ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपने आधिकारिक रोस्टर का ऐलान किया, जिसमें 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जगह दी गई है। रोनाल्डो अब तक पुर्तगाल के लिए रिकॉर्ड 226 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 143 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं। उनके नाम अपने पिछले सभी पांचों वर्ल्ड कप सीजन में कम से कम एक गोल दागने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।
pc- guinnessworldrecords.com






