FIFA World Cup 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हरा 16 साल बाद जीता फुटबॉल वर्ल्ड कप, मेसी का टूटा सपना

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला इस बार स्पेन ने जीता हैं, स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। स्पेन दूसरी बार विश्व चैम्पियन बना है। रोड्री की अगुवाई वाली स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।

मुकाबला एस्ट्रा टाइम में पहुंचने के बाद फेरान टोरेस ने स्पेन की ओर से विजयी गोल किया। विश्व चैम्पियन बनने के साथ स्पेन पर पैसों की बारिश हुई है। खबरों क अनुसार, फीफा ने विश्व विजेता बनने पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपए) की इनामी राशि दी है।

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

pc- khabargaon.com