FIFA World Cup 2026: स्पेन को मिली 481 करोड़ रुपये इनामी राशि, उपविजेता अर्जेंटीना को 318 करोड़ रुपये

इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्डकप स्पेन ने अपने नाम कर लिया है। स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हरा खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन ने मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने न सिर्फ फुटबॉल का सबसे बड़ा इनाम जीता, बल्कि फीफा की ओर से मिलने वाली रिकॉर्ड तोड़ इनामी राशि पर भी कब्जा जमाया। 
वहीं दूसरी ओर इस हार के साथ अर्जेंटीना का चार साल पहले कतर में जीते अपने खिताब का बचाव करने का सपना टूट गया, लेकिन उपविजेता बनने के बाद भी टीम को एक बहुत बड़ी रकम हाथ लगी है। 

स्पेन और अर्जेंटीना को मिली रिकॉर्ड इनामी राशि

विजेता स्पेन

 खिताब जीतने वाली स्पेनिश टीम को 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपये) का बंपर इनाम मिला है। यह पुरुषों के विश्व कप इतिहास में किसी भी विजेता को दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी राशि है। यह अर्जेंटीना द्वारा 2022 में जीती गई राशि से 8 मिलियन डॉलर अधिक है।

उपविजेता अर्जेंटीना

फाइनल में 1-0 से शिकस्त झेलने वाली अर्जेंटीना की टीम को रनर्स-अप के तौर पर 33 मिलियन डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपये) मिले। यह 2022 में उपविजेता रही फ्रांस की टीम को मिली राशि से 3 मिलियन डॉलर ज्यादा है।

पोजीशन के हिसाब से प्राइज मनी:

स्थान / पोजीशनमिलने वाली इनामी राशि
चैंपियन (स्पेन)50 मिलियन डॉलर
उपविजेता (अर्जेंटीना)33 मिलियन डॉलर
तीसरा स्थान (इंग्लैंड)29 मिलियन डॉलर
चौथा स्थान (फ्रांस)27 मिलियन डॉलर
5वें से 8वें स्थान की टीमें19 मिलियन डॉलर
9वें से 16वें स्थान की टीमें15 मिलियन डॉलर
17वें से 32वें स्थान की टीमें11 मिलियन डॉलर
33वें से 48वें स्थान की टीमें9 मिलियन डॉलर

pc- en.wikipedia.org