FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड बनाने जा रहा फीफा विश्व कप, इस बार जाने कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ 11 जून से शुरू होने जा रहा हैं, इसको लेकर तैयारिया पूरी हो चुकी है। जी हां फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 देशों ने अपनी अंतिम टीमों की घोषणा कर दी है। कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खबरों की माने तो 1248 खिलाड़ियों का विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी समूह होगा। पहली बार 48 टीमों के प्रारूप में आयोजित होने जा रहे इस विश्व कप में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। 357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, 891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप का अनुभव करेंगे।

71 देशों के 449 अलग-अलग क्लबों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करेंगे।   स्काटलैंड के गार्डन सबसे उम्रदराज तो मेक्सिको को मोरा सबसे युवा उम्र के लिहाज से भी यह विश्व कप बेहद खास रहेगा। स्काटलैंड के गोलकीपर क्रेग गार्डन 43 वर्ष और 162 दिन की उम्र के साथ टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि मेक्सिको के गिल्बर्टाे मोरा 17 वर्ष और 240 दिन की उम्र में सबसे युवा खिलाड़ी होंगे।

pc- timesnowhindi.com