FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत आज से, मेसी, रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गजों का हो सकता हैं आखिरी विश्व कप

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप यानी के फुटबॉल के महाकुंभ की आज से शुरूआत होने जा रही है जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे।

फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस एडिशन में अर्जेंटीना की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन की हैसियत से उतरेगी। अर्जेंटीना ने साल 2022 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्धाटन मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 12 जून 2026 (भारतीय समयानुसार) को सुबह 1.30 बजे से खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत मैक्सिको के मैक्सिको सिटी स्टेडियम में होगी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के मैच अमेरिका के 11 फुटबॉल स्टेडियमों, मैक्सिको के 3 फुटबॉल स्टेडियमों और कनाडा के 2 फुटबॉल स्टेडियमों में खेले जाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

pc- jansatta