FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, जानकर ही उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 की शुरूआत होने जा रही है। 48 टीमें तैयार हैं। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में यह वर्ल्ड कप होने जा रहा है। फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल स्पोर्टिंग इवेंट है। फीफा का फुल फॉर्म फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन है और यही संस्थान फुटबॉल को चलाती है। फीफा विश्व कप 2026 की प्राइज मनी रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाली है।

फीफा विश्व कप चैंपियन को मिलेंगे 476 करोड़
कतर की मेजबानी में 2022 में फीफा विश्व कप हुआ था। उस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी। इस बार फीफा विश्व कप की प्राइज मनी 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह करीब 6240 करोड़ रुपये होता है। विजेता टीम को पिछली बार 42 मिलियन डॉलर मिले थे तो इस बार 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 476 करोड़ रुपये मिलेंगे।

किस टीम को कितने पैसे मिलेंगे
 

पोजीशनप्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर)भारतीय रुपये
विजेता50 मिलियन₹476 करोड़
उपविजेता33 मिलियन₹314 करोड़
तीसरा स्थान29 मिलियन₹276 करोड़
चौथा स्थान27 मिलियन₹257 करोड़
5वां-8वां स्थान19 मिलियन₹181 करोड़
9वां-16वां स्थान15 मिलियन₹143 करोड़
17वां-32वां स्थान11 मिलियन₹105 करोड़
33वां-48वां स्थान9 मिलियन₹86 करोड़

pc- indianexpress.com