FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने में इन टीमों को लग गए 50 साल से भी ज्यादा
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस महाकुंभ के लिए तैयारिया भी हो चुकी है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में आज जानते हैं उन टीमों के नाम जिन्होंने विश्व कप में सबसे लंबे अंतराल के बाद वापसी की है। कई नाम जानकार आपको हैरान भी हो सकती है।
वेल्स (1958-2022)- फीफा वर्ल्ड कप में दोबारा से हिस्सा लेने के लिए सबसे लंबा इंतजार वेल्स टीम ने किया है। वेल्स ने 1958 में विश्व कप खेलने के बाद अपना अगला वर्ल्ड कप 2022 में खेला था। यानी टीम को इस मेगा इवेंट में वापस आने में 64 साल लग गए।
मिस्र (1934-1990)- 1934 में फीफा विश्व कप खेलने के बाद मिस्र को अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए 56 साल इंतजार करना पड़ा। मिस्र की फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट में वापसी 1990 में हुई।
नॉर्वे (1938-1994)- नॉर्वे को फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने के लिए 56 साल लगे। 1938 में वर्ल्ड कप खेलने के बाद टीम को अगला विश्व कप खेलने का मौका साल 1994 में जाकर मिला।
pc- japantimes.co






