FIFA World Cup 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला भारत में कब और कहा देख सकते हैं आप
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल तय हो चुका है। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन 19 जुलाई को खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल का टिकट हासिल किया। भारत में खिताबी मुकाबला देखने के लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। आइए जानते फ्री में कैसे अर्जेंटीना औप स्पेन की जंग देख सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समयानुसार यह महामुकाबला 20 जुलाई, सोमवार को रात 12.30 बजे शुरू होगा। मैच अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला जाएगा। स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला 19 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा।
भारत में कैसे देखें लाइव
अगर आप भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके टीवी अधिकार जी के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
pc- navbharat






