FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कौन से खिलाड़ी हैं सबसे अमीर, होश उड़ा देगी कमाई

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत हो चुकी है, पहली बार 48 टीमें खेल रही हैं और पहली बार टूर्नामेंट तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहा है। इस बार दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार्स अपनी कमाई को लेकर भी चर्चा में हैं। सवाल यह है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी कौन है? 

रोनाल्डो ने सबको पीछे छोड़ा
41 साल की उम्र में भी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ फुटबॉल के नहीं, बल्कि दुनिया के सभी खेलों में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट हैं। मैदान से उनकी कमाई ₹1,960 करोड़ की है। जबकि मैदान के बाहर से कमाई यानी विज्ञापन से ₹540 करोड़ है। रोनाल्डो दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक्टिव रहते हुए ₹16,000 करोड़ से ज्यादा की लाइफटाइम कमाई की है।

लियोनेल मेस्सी कमाई में दूसरे नंबर पर
38 साल के लियोनेल मेस्सी भी अब रोनाल्डो की तरह अरबपतियों के क्लब में शामिल हो चुके हैं। वे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की कप्तानी कर रहे हैं। मैदान से उनकी कमाई यानी सैलरी ₹580 करोड़ है। मैदान के बाहर से कमाई जो विज्ञापन और अन्य चीजों से करते हैं ₹580 करोड़ है। 

pc- philadelphiaunion.com